आगजनी से पीड़ित परिवार को ढाढ़स बधाया
दिनांक 12/01/21 को कल रात 9 बजे के लगभग ग्राम पंचायत छावा के ताजपुर मे आगजनी की घटना के बाद स्थानीय पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर मौके पर पहुचे ओर अग्निपीड़ित परिवार से आगजनी की घटना की जानकारी लेते हुए परिवारो परिजनों को ढाढ़स बधाया
गांव छावा में शंकर बजारा के छप्परपोशो-पटोर पोशो में आग लग गई आग से 6 बकरियां जलकर मर गई एवम् 3 किवंटल गेहूं 8 रजाई एवम् गद्दे , 2 बक्से कपड़े आदि जलकर राख हो गए इस ठंड मे परिवार का बुरा हाल है पूर्व विधायक ने मौके पर ही उच्च अधिकारियों को फोन कर घटना से अवगत कराया एवम् पशु चिकित्सक योगेश शर्मा एवम् पटवारी प्रभा चौधरी को मौके पर बुला कर पीड़ित को हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार करवाई इस अवसर पर पूर्व विधायक ने अपनी ओर से 5100 रूपये एवम् चूली सरपंच काडू गुर्जर एवम् छावा सरपंच महेश जादौन से भी आर्थिक सहायता दिलवाई व स्थानीय डीलर से भी मदद करने को कहा है इस अवसर पर पूर्व विधायक कर साथ चूली सरपंच काडू गुर्जर छावा सरपंच महेश जादौन, दीपू सिंह राजपूत, जय सिंह बंजारा , सोना राम , शेर सिंह , दयाल , अतरसिंह , महेंद्र शर्मा , रामसिंह खटाना,घासी लाल आदि उपस्थित थे।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.