पंचायत चुनावों के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी पर हमला
सवाई माधोपुर 29 अगस्त। जिले की बौंली पंचायत समिति क्षेत्र में 29 अगस्त को पंचायत राज चुनावों के दुसरे चरण के तहत जारी मतदान के दौरान माहौल उस समय संवेदनशील हो गया जब क्षेत्र के बड़ागांव सरवर के समीप कुछ लोगों ने कांग्रेस प्रत्याशी पर हमला कर दिया।
जानकारी के अनुसार इस घटना में पंचायत समिति के वार्ड 13 से कांग्रेस प्रत्याशी देवा गुर्जर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सीएचसी बौंली पर भर्ती करवाया गया है। घायल कांग्रेस प्रत्याशी के मुताबिक वह बडागांव सरवर जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने लाठी डंडो व पत्थरों से हमला कर दिया। जिसमें उसकी बोलेरो कार क्षतिग्रस्त हो गयी, साथ ही प्रत्याशी के सिर व पीठ पर भी चोट लग गयी।
जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद प्रशासन ने क्षेत्र में अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया बताया।