कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ अपना जन्मदिन मनाने के लिए सड़क मार्ग से राजस्थान में सवाईमाधोपुर के विश्व प्रसिद्ध रणथंभौर नेशनल पार्क पहुंची। प्रियंका गांधी के दोनों बच्चे एक दिन पहले सोमवार को ही रणथंभौर नेशनल पार्क पहुंच चुके है। बताया गया कि वे अपने परिवार के साथ यहां होटल शेर बाग में ठहरी हुए हैं। प्रियंका गांधी का बुधवार (12 जनवरी) को जन्मदिन हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी रणथंभौर अभयारण्य में टाइगर सफारी के लिए भी जाएंगी। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस की कमान संभाले हुए हैं। इसी बीच वह रणथंभौर पहुंची है। इससे पहले 28 नवंबर को रणथंभौर भ्रमण पर आई थी।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.