कांग्रेस सेवादल किसान संघर्ष यात्रा 30 को आयेगी

कांग्रेस सेवादल किसान संघर्ष यात्रा 30 को आयेगी

कांग्रेस सेवादल किसान संघर्ष यात्रा 30 को आयेगी
सवाई माधोपुर 27 दिसम्बर। केन्द्र सरकार के द्वारा किसानों के विरूद्व जो तीन काले कानून पास किये गये है उसके विरोध में प्रदेष कांग्रेस सेवादल द्वारा पूरे प्रदेष में किसान संघर्ष यात्रा निकाली जा रही है। जिसके तहत 30 दिसम्बर को यह यात्रा सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पहंुचेगी।
जिला कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष कपिल बंसल ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा मनमाने तरीके से किसानो का अहित करने के उद्देष्य से जो कानून पारित किये है उसके विरोध में 30 दिसम्बर को प्रदेषव्यापी किसान संघर्ष यात्रा के आगमन पर जिला मुख्यालय पर केन्द्र सरकार के विरूद्व धरना दिया जायेगा। धरना कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होगें।
सेवादल के राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी लालजी मिश्र एवं प्रदेष सेवादल नेतृत्व द्वारा कार्यक्रम संयोजक सेवादल जिलाध्यक्ष कपिल बंसल व सेवादल यंगबिग्रेड जिलाध्यक्ष पार्षद असीम खांन एवं कार्यक्रम सहयोगी नईमुद्दीन अपोला, हनुमान मीना खिरखड़ी, सलमान रंगरेज, संतोष स्वामी को नियुक्त किया गया है।

G News Portal G News Portal
18 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.