नियंत्रण कक्ष स्थापित
सवाई माधोपुर 3 मार्च। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने 15वीं विधानसभा के षष्ठम सत्र चलने पर सूचनाओं का आदान प्रदान करने के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय के कमरा नम्बर 7 में दूरभाष नम्बर 07462-220956 पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।
उन्होंने नायब तहसीलदार शम्भुदयाल मीना को नियंत्रण कक्ष का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है, जिनके मोबाईल नम्बर 7014433784 है। इस कन्ट्रोल रूम को कोविड-19 कन्ट्रोल रूम भी बनाया गया है। कन्ट्रोल रूम 15वीं विधानसभा का सत्र समाप्त होने पर भी आगामी आदेष तक निरन्तर चलता रहेगा।