कोरोना जागृति रैली निकाली
महेन्द्र शर्मा
वजीरपुर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वजीरपुर से कोरोना जागृति रैली बालको द्वारा कस्बे में मंगलवार को निकाली गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश मीणा ने बताया कि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को चिकित्सा प्रभारी आर. के. मीणा ने हरी झंडी दिखाकर विद्यालय से रवाना किया। यह रैली विद्यालय से मुख्य सड़क हिन्ड़ौन गंगापुर सिटी मार्ग होती हुई मुख्य बस स्टैंड,बाजार से विद्यालय में पहुंची। जहां पर साठ वर्ष के अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर एसएमसी सदस्य अखलाक अहमद, अब्दुल वाकी, मुस्तफा व्यापारी, शारीरिक शिक्षक मुजम्मिल, बुधराम मीणा, एन एसएस कार्यक्रम अधिकारी मोहम्मद जाकिर, रामबाबू मीणा सहित अनेक अध्यापक रैली के साथ रहे।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.