कोरोना जन आन्दोलन
मास्क का उपयोग अवश्य करने के लिए की समझाईश
सवाई माधोपुर, 31 दिसंबर। राज्य सरकार द्वारा संचालित कोरोना जन-आन्दोलन अभियान के तहत गुरूवार को नगर परिषद सवाई माधोपुर में कोरोना से बचाव मुहिम को आगे बढ़ाते हुए कोरोना से बचाव के लिए शहर के अलग-अलग क्षेत्र बजरिया, शहर, हाउसिंग बोर्ड एवं दीनदयाल अन्त्योदय योजना अन्तर्गत संचालित आश्रय स्थलों पर कपड़ो बने फेस मास्क वितरित किये गये तथा कोरोना से बचाव के पोस्टर, स्टीकर, फ्लैक्स बैनर आदि का वितरण और चस्पा किया गया।
नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव ने बताया कि आमजन कोरोना से बचाव के लिए फेस मास्क का उपयोग करे। साथ ही नववर्ष 2021 में प्रवेश करते हुए संकल्प ले कि हम सब मिलकर कोरोना का हरायेंगे और हम स्वयं एवं परिवार को कोरोना से सुरक्षित रखेंगे। इसके लिए मास्क लगाने, दो गज की दूरी का पालन करने तथा कोरोना एडवाईजरी का पालन करने का संकल्प लें। आगामी दिनों में भी कोरोना जागरूकता जन-आन्दोलन जारी रहेगा।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.