जिले में 13 दिन के बाद फिर मिला कोरोना पॉजिटिव

जिले में 13 दिन के बाद फिर मिला कोरोना पॉजिटिव

जिले में 13 दिन के बाद फिर मिला कोरोना पॉजिटिव
सवाईमाधोपुर, 17 जुलाई। 13 दिन के अन्तराल के बाद शनिवार को जिले में कोरोना का 1 प्रकरण सामने आया है। यह पॉजिटिव सवाईमाधोपुर ब्लॉक में मिला है।
जिले में शनिवार को 100 सैंपल की जांच की गई। उल्लेखनीय है कि दूसरी लहर के बाद गत 13 जुलाई को जिला पहली बार कोरोनामुक्त हो गया था।
जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने जिलेवासियों से आग्रह किया है कि जिले को फिर से कोरोना मुक्त रखने के लिए सभी पात्र जल्द से जल्द कोविड-19 का टीका लगवायें। जन अनुशासन बनाये रखें, मेडिकल प्रोटोकॉल की पालना करें तथा बहुत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकले, भीड में न जाएं। बाहर जाने पर आवश्यक रूप से मास्क का प्रयोग करें, दो गज की दूरी का अनुशासन बनाए रखे। वैक्सीन के संबंध में किसी प्रकार का भ्रम नहीं रखे। जिन लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है, निर्धारित समय पर दूसरी डोज भी अवश्य लगवाएं।

G News Portal G News Portal
33 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.