कोरोना अपडेट – सवाई माधोपुर

कोरोना अपडेट – सवाई माधोपुर

गुरूवार को कोई नया मामला सामने नहीं आया, कलेक्टर ने टीकाकरण की
गति बढाने का किया आव्हान
सवाई माधोपुर, 8 जुलाई। गुरूवार को जिले मंे कोरोना का कोई नया मामला सामने नही आया है। गुरूवार को जांचे गये सभी 121 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव मिली है।
जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि वर्तमान में जिले मंे पांच एक्टिव केस हैं, यह सभी होम आईसोलेशन में रहकर चिकित्सकों की निगरानी में स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। एक्टिव पांच केस में 3 ब्लॉक गंगापुर में एवं 2 ब्लॉक सवाई माधोपुर में है। शेष अन्य ब्लॉक कोरोना मुक्त हो चुके है। गुरूवार को जांचे गये 121 सैंपलों में से सभी नेगेटिव मिले है तथा कोरोना का प्रसार लगभग थम चुका है।
कलेक्टर ने बताया कि जुलाई माह के प्रथम आठ दिन में जिले में कुल 957 सैंपल की जांच की गई, इनमें से मात्र 4 पॉजिटिव पाये गये हैं। इस प्रकार जांचे गये सैंपल में पॉजिटीविटि की दर 0.41 प्रतिशत रही है, लेकिन चिंता की बात यह है कि हमारे पडौसी राज्य मध्यप्रदेश के हमारी सीमा के निकटतम जिले मंे गत दिनों 4 लोगों की मृत्यु डेल्टा प्लस वेरियंट से हुई है। प्रथम एवं दूसरी लहर में भी हमारे जिले में पडौस के राज्य या दूसरे राज्य से आए लोगों से ही कोरोना संक्रमण फैला था। ऐसे में हमें अधिक सतर्क एवं सजग रहने की आवश्यकता है। अधिकतम वैक्सीशन, दो गज की दूरी, मास्क और सेनेटाइजेशन ही हमें विभिन्न वेरियंट से बचाने में सहायक होगा।
उन्होने बताया कि जिले मंे अभी तक 3 लाख 94 हजार 39 लोगों ने कोविड-19 की पहली और 73 हजार 867 लोगों ने दूसरी डोज ली है। 18 से 44 साल तक के 1 लाख 71 हजार 454 युवाओं को पहली डोज लग चुकी है। हमें टीकाकरण की गति का बढ़ाना होगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों में कोविड-19 के प्रति रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो। इसी के साथ घर-घर जाकर स्क्रीनिंग की जा रही है, जिससे खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों को प्रथम स्टेज पर ही चिन्हित कर उपचार किया जा सके। इस अभियान के अन्तर्गत अब तक 48 हजार 336 मेडिकल किट वितरित किये गये है।
कलेक्टर ने लोगों से कोविड गाइड लाइन की पालना करने तथा कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर की पालना करने का आग्रह किया है। जिससे कोरोना संक्रमण के प्रसार को बढने से रोका ला सके। कलेक्टर ने सभी लोगों से सावधानियां बरतने तथा गाइड लाइन की पालना करने का आग्रह किया है।

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.