कोरोना अपडेट – सवाई माधोपुर

कोरोना अपडेट – सवाई माधोपुर

2 एक्टिव केस नेगेटिव होने के साथ ही सवाईमाधोपुर फिर हुआ कोरोनामुक्त
सवाई माधोपुर, 31 अगस्त। 2 एक्टिव कोरोना मरीजों की मंगलवार नेगेटिव होने के साथ ही सवाईमाधोपुर जिला एक बार पुनः कोरोनामुक्त हो गया है।
जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने जिले के पुनः कोरोनामुक्त होने पर सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स, वैक्सीनेशन करवा चुके सभी नागरिकों की प्रशंषा की है तथा आगे भी राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड-19 गाइडलाइन की पूर्ण पालना करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि 18 साल से अधिक आयु का प्रत्येक व्यक्ति कोविड-19 टीके की दोनों डोज निर्धारित अन्तराल पर लगवा लें। अभी कोरोना का प्रकोप नहीं है लेकिन दुर्भाग्य से तीसरी लहर आयी तो यह टीकाकरण ही हम सबकी रक्षा करेगा। उन्होंने जिलेवासियों से आग्रह किया कि पूरी सतर्कता बरतते हुए जिले को सतत कोरोना मुक्त रखने की दिशा में अपना सहयोग प्रदान करें। इसके लिए प्रोटोकॉल एवं एडवाइजरी की पालना के साथ ही समय पर टीकाकरण करवाने के लिए भी आग्रह किया है।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.