मंगलवार को जॉंचे गये सभी 114 सैम्पल नेगेटिव
सवाई माधोपुर, 7 सितंबर। जिले में मंगलवार को जॉंचंे गये सभी 114 कोरोना सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है।
जिला कलेक्टर ने 18 साल से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति से कोविड-19 की दोनों डोज निर्धारित अंतराल पर लगवाने की अपील की है। उन्होंने मास्क, 2 गज दूरी, सेनेटाइजेशन सम्बंधी प्रोटोकॉल की कडाई से पालना करने की भी अपील की है। कलेक्टर ने सभी राजकीय और निजी विद्यालयों में भी कोरोना प्रोटोकॉल की अक्षरशः पालना करवाने के निर्देश दिये हैं।