कोरोना वेक्सीनेशन शिविर
सवाई माधोपुर 28 जुलाई। भारत विकास परिषद शाखा मानटाउन एवं ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 29 जुलाई को प्रातः 9 बजे से 2 बजे तक नई अनाज मंडी प्रांगड़ में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज कॉवैक्सीन लगाने हेतु एक शिविर का आयोजन किया जावेगा।
सचिव सुनीता सिंहल ने बताया कि पूर्व में भी 30 जून को इसी स्थान पर 325 लोगों को प्रथम डोज कॉवैक्सीन लगवाई गयी थी।