मतगणना कार्मिकों ने प्राप्त किया प्रशिक्षण
सवाई माधोपुर, । पंचायत समिति और जिला परिषद के तीनों चरणों में होने वाले मतदान की 4 सितम्बर को जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, साहूनगर में मतगणना होगी। इसके लिये नियुक्त मतगणना कार्मिकों को
शक्रवार को सवाईमाधोपुर नगरपरिषद सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनरों ने मतगणना से जुडी बारिकियॉं डेमो के माध्यम से समझायी।
इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र किशन ने मतगणना कार्मिकों से पूरी निष्पक्षता के साथ गणना कार्य करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्मिकों से कहा कि गणना का कार्य अति महत्वपूर्ण है। इस कार्य में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए। उन्होंने गणना कार्मिकों को प्रशिक्षण में गणना की प्रक्रिया एवं अन्य सभी फार्माे के संबंध में दक्षता प्राप्त करने की बात कही। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सूरज सिंह नेगी, जिला परिषद सीईओ रामस्वरूप चौहान, सीडीईओ मिथलेश शर्मा सहित दक्ष प्रशिक्षकों ने मतगणना कार्मिकों को प्रक्रिया एवं गणना से संबंधित सभी पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी।