ऑक्सीजन सिलेंडर में आग लगने से एक कि मौत एक घायल
(गंगापुरसिटी)सवाई माधोपुर 17 जुलाई 2021
सवाई माधोपुर जिले के गंगापुरसिटी कस्बा स्थित रीको इंड्रस्ट्रीज़ इलाके में एक मकान में ऑक्सीजन सिलेंडर लकीज़ होने से आग लगने के कारण एक दम्पति बुरी तरह से झुलस गए । उपचार के दौरान पत्नी की मौत हो गई । वहीं पति की हालत गंभीर बनी हुई है । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका संतोषी मीणा का पति सुल्तान मीणा पिछले कुछ समय से कोविड से पीड़ित था । जिसके चलते उसे घर पर ही ऑक्सीजन सिलेंडर लगा रखा था । आज सुबह एक्सरसाइज के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर में लकीज़ होने से आग लग गई । जिसकी वजह से दोनों पति पत्नी बुरी तरह से झुलस गए । हादसे की सूचना के साथ ही उदई मोड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दम्पति को अस्पताल में भर्ती करवाया । जहाँ उपचार के पत्नी संतोषी मीणा की मौत हो गई । वही पति सुल्तान मीणा को गभीर हालत में जयपुर रैफर कर दिया गया । फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम के बाद ही मृतका का शव परिजनों के सुपुर्द किया जायेगा
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.