कोविड 19 वैक्सीनेशन शिविर आयोजित

कोविड 19 वैक्सीनेशन शिविर आयोजित

कोविड 19 वैक्सीनेशन शिविर आयोजित
सवाई माधोपुर 6 अक्टूबर। अग्रसेन जयंती के शुभ अवसर पर अग्रसेन सदन बजरिया सवाई माधोपुर द्वारा आयोजित कोविड-19 वैक्सीनेशन केम्प व ब्लड शुगर, बी.पी.की जांच शिविर में लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
इस शिविर में जिन लोगों ने वैक्सीनेशन की एक भी डोज नहीं लगवाई थी वह भी वैक्सीनेशन का लाभ लेने के लिए शिविर में आए और अपनी पहली डोज लगवाई वही कुछ लोगों ने अपनी दूसरी डोज लगवाई।
इस दौरान ब्लड शुगर व बीपी की जांच के लिए भी लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी जांच के लिए लाइन में खड़े होकर इंतजार करते देखे गए। इस तरह के आयोजित केम्पों से कोविड-19 वैक्सीनेशन का कार्य काफी हद तक पूरा हो सकेगा और कोविड-19 जैसी बीमारियों से निपटने में सहायता मिलेगी।

G News Portal G News Portal
33 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.