कोविड-19 टीकाकरण शिविर आयोजित

कोविड-19 टीकाकरण शिविर आयोजित

कोविड-19 टीकाकरण शिविर आयोजित
सवाई माधोपुर 10 अक्टूबर। स्व. सुशिला देवी सेवा समिति और चिकित्सा विभाग के सयुंक्त तत्वावधान से कोरोना की रोकथाम के लिए कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम रखा गया। इसके तहत वार्ड नं 15 के अशोक नगर खेरदा स्थित रायल अल्फा स्कूल में 50 नागरिकों ने टीकाकरण का लाभ उठाया।
वार्ड पार्षद नीरज मीना ने बताया कि समिति की ओर से यह तृतीय टीकाकरण कार्यक्रम था। पूर्व मंे जून एवं सितम्बर माह में भी टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किये जा चुके हैं। इसके साथ ही वार्ड मे 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों का 80 प्रतिशत वैक्सीनेशन हो चुका है। चिकित्सा विभाग की ओर से विनोद शर्मा, बुद्धि प्रकाश, शेर मोहम्मद, मनराज, हरिप्रसाद, अमन, रवीन्द्र, आसिफ, सुमित और समिति के सन्तराम, मुकेश, मेघराज ने टीकारण कार्यक्रम को सफल बनाने मे अपना योगदान दिया।

G News Portal G News Portal
31 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.