कोविड स्वास्थ्य सहायक चयन सूची स्थगित

कोविड स्वास्थ्य सहायक चयन सूची स्थगित

कोविड स्वास्थ्य सहायक चयन सूची स्थगित
सवाई माधोपुर, 2 अगस्त। जिले में कोविड-19 के तहत चिकित्सा सुविधा को बेहतर बनाने के लिए नगरीय क्षेत्र में वार्ड वाइज एवं प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर घर घर सर्वे एवं कोविड से संबंधी सलाह देने के लिए कोविड स्वास्थ्य सहायक की अस्थाई एवं टेम्परेरी बेसिस पर की जाने वाली भर्ती की चयन सूची को अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।
जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि कोविड स्वास्थ्य सहायक के लिए किए गए आवेदन, चयनित एवं अचयनित अभ्यर्थियों के आवेदनों की एडीएम द्वारा विस्तृत जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि कोविड सहायक के लिए प्राप्त आवेदन, महिला-पुरूष, केटेगरी वाइज आवेदनों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल चयन सूची को स्थगित रखा गया है।

G News Portal G News Portal
20 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.