मंगलवार को नहीं होगा कोविड टीकाकरण

मंगलवार को नहीं होगा कोविड टीकाकरण

मंगलवार को नहीं होगा कोविड टीकाकरण
सवाई माधोपुर 28 जून। मंगलवार को जिले के किसी भी चिकित्सा संस्थान पर कोविड-19 का टीकाकरण नहीं होगा। सीएमएचओ डॉ तेजराम मीना ने बताया कि जिले को पूर्व में मिली वैक्सीन खत्म हो जाने के कारण 29 जून को टीकाकरण नहीं किया जा सकेगा। जिले को वैक्सीन मिलने के बाद टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि अगर किसी भी लाभार्थी का 29 जून का टीकाकरण स्लॉट बुक है तो उसका टीकाकरण भी वैक्सीन आने के बाद ही किया जाएगा। वैक्सीन आने पर लाभार्थी अपने नजदीकी सत्र स्थल पर जाकर टीकाकरण करवा सकेंगे।

G News Portal G News Portal
29 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.