सी.पी. हॉस्पिटल प्रबंधक ने किया सभापति का सम्मान

सी.पी. हॉस्पिटल प्रबंधक ने किया सभापति का सम्मान

सी.पी. हॉस्पिटल प्रबंधक ने किया सभापति का सम्मान
गंगापुर सिटी । नवनिर्वाचित सभापति शिवरतन गुप्ता का स्थानीय जयपुर रोड स्थित सी.पी. हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ क्षितिज गुप्ता ने माला पहनाकर सम्मान किया।
डॉ गुप्ता ने कहा कि सभापति शिवरतन गुप्ता कई वर्षों से विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर समाज सेवा के क्षेत्र में भूमिका निभा रहे हैं। इसी कारण शहर के विकास में भी बिना भेदभाव के सभी वार्डों में विकास कार्यों को कराने में हमेशा तत्पर रहेंगे। डॉ गुप्ता द्वारा सभापति को सम्मान स्वरूप राधा कृष्ण की प्रतिमा भेट की गई। इस अवसर पर डॉक्टर सरिता बंसल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
लायन्स क्लब के रीजन एडवाईजर लायन शिवरतन अग्रवाल के नगर परिषद गंगापुर सिटी में सभापति निर्वाचित होने पर लायन्स क्लब द्वारा 30 दिसबर बुधवार की सांय 6.30 बजे समान समारोह आयोजित किया जायेगा। लायन्स क्लब के सचिव लॉयन वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि समारोह में लायन्स क्लब गरिमा के अध्यक्ष लॉयन कृष्ण कुमार गोयल के पार्षद निर्वाचित होने पर सम्मान किया जायेगा।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.