मिलावटी, नकली और खराब गुणवत्ता के खाद्य पदार्थ और दवा पर नकेल कसे

मिलावटी, नकली और खराब गुणवत्ता के खाद्य पदार्थ और दवा पर नकेल कसे

मिलावटी, नकली और खराब गुणवत्ता के खाद्य पदार्थ और दवा पर नकेल कसे
सवाईमाधोपुर, 18 अक्टूबर। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने त्यौहार के सीजन को देखते हुये मिलावटी और खराब गुणवत्ता की खाद्य सामग्री बनाने और बेचने वालों के खिलाफ कडी कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।
कलेक्टर ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना को निर्देश दिये कि फूड इंस्पेक्टर, बांट माप नियंत्रक और औषधि निरीक्षक की संयुक्त टीम गठित कर नियमित और औचक कार्रवाई करवायें तथा प्रतिदिन मॉनिटरिंग करें।
कलेक्टर ने निर्देश दिये कि लिये गये सैम्पल की जल्द से जल्द जॉंच करवाना सुनिश्चित करें। जॉंच में मिलावट या खराब गुणवत्ता मिले तो तत्काल कानूनी कार्रवाई शुरू करवायें तथा केस में माननीय न्यायालय द्वारा निर्णय सुनाये जाने तक मजबूत पैरवी सुनिचित करें।
नये कानून में मिलावटी और खराब गुणवत्ता की खाद्य सामग्री, बनाने और बेचने पर कठोर सजा और कडे जुर्माने का प्रावधान है। मिलावटी और नियत अवधि पार की दवा बनाना, बेचना तो और भी बडा अपराध है। ऐसे अपराधी को हर हालत में सजा दिलवाने के लिये समन्वय से कार्य करें।
3 प्रकरणों में माननीय न्याालयों में परिवाद पेश-फूड इंस्पेक्टर ने बताया कि शुद्ध के लिये युद्ध अभियान को पूरी गम्भीरता से लिया जा रह है। मोहन मसाला उद्योग ,रीको एरिया, खेरदा से धनिया और लाल मिर्च, डीएच एन्टरप्रोइजेज, महुखुर्द चौराहा, गंगापुर सिटी से लाल मिर्च पावडर के सैम्पल लिये गये थे जो अनसेफ पाये गये। इन प्रकरणों में माननीय न्यायालयों में परिवाद पेश कर दिये गये हैं। शिवाड मैन मार्केट स्थित नामा मिष्ठान्न भंडार से बेसन की मिठाई के सैम्पल जॉंच में अनसेफ और खराब गुणवत्ता के मिलने पर अभियोजन स्वीकृति के लिये फाइल भरतपुर भेजी गयी है। आलनपुर स्थित श्रीराम भोजनालय से पनीर, ख्ंाडार स्थित गुप्ता नमकीन भंडार से जीएनबी गुप्ता नमकीन, बजरिया स्थित साहू किराना स्टोर एंड जनरल स्टोर से मदर च्वाइस देशी घी के नमून अनसेफ मिले हैं। इनके नमूने अब जॉंच के लिये रैफरल लैब भेजे गये हैं। रंणथम्भौर सर्कल स्थित फूड सर्कल से लिये पनीर का सैम्पल भी जॉंच में अनसेफ और घटिया गुणवत्ता का मिला है। इस मामले में अनुसंधान प्रक्रियाधीन है। बैठक में ड्रग इंस्पेक्टर प्रियंका व अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.