वकीलों के खेलकूद महोत्सव के दौरान क्रिकेट प्रतियोगिता- गंगापुर सिटी

वकीलों के खेलकूद महोत्सव के दौरान क्रिकेट प्रतियोगिता- गंगापुर सिटी

अपर लोक अभियोजक ने 7 विकेट से जीता मैच

वकीलों के खेलकूद महोत्सव के दौरान क्रिकेट प्रतियोगिता- गंगापुर सिटी
स्वर्गीय श्री श्याम लाल जी गोयल एडवोकेट की स्मृति में अभिभाषक संघ गंगापुर सिटी के तत्वाधान में 1 मार्च से शुरू हुए खेलकूद महोत्सव सीजन 2 के अंतर्गत एक क्रिकेट मैच का आयोजन हाई सेकेंडरी ग्राउंड में किया गया।अभिभाषक संघ के मीडिया प्रभारी सीताराम गर्ग एडवोकेट ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता की एक टीम के कप्तान अपर लोक अभियोजक मोहसिन खान और दूसरी टीम के कप्तान पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार दुबे थे। अनिल कुमार दुबे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवरों में 210 रनों का लक्ष्य दिया। जिसको एडवोकेट मोहसिन खान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में लक्ष्य को प्राप्त कर लिया और 7 विकेट से मैच जीत लिया।
इस दौरान मैन ऑफ द मैच अभिषेक गुप्ता को दिया गया। जिसने 64 रन बनाए एवं 1 विकेट लिया। मैच के दौरान अभिभाषक संघ के अध्यक्ष भानु कुमार सिंघल,राजेंद्र प्रसाद शर्मा,आलोक गोयल,योगेश शर्मा,आशीष शर्मा,नवीन कुमार शर्मा,लक्ष्मीकांत शर्मा,विनोद गुर्जर,कमलेश वैष्णव, तन्मय श्रीवास्तव, सियाराम मीणा,गजेंद्र कुमार शर्मा,छुट्टन लाल बैरवा, धीरज पालीवाल,खेलकूद महोत्सव सीजन 2 के संयोजक हिमांशु शर्मा, मोहम्मद सैफ कलाम, फारुख खान आदि अधिवक्ता गण मौजूद थे।
एडवोकेट प्रतिभा सोनी ने बताया कि खेल कूद महोत्सव का समापन होली मिलन समारोह में किया जाएगा।उन्होंने बताया कि अभिभाषक संघ के सभागार में कैरम बोर्ड शतरंज बैडमिंटन लूडो आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अधिवक्ता गण बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

G News Portal G News Portal
29 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.