पर्ची काउंटर पर लगी भीड़, सर्दी-जुकाम ओर बुखार के आ रहे मरीज-गंगापुर सिटी

पर्ची काउंटर पर लगी भीड़, सर्दी-जुकाम ओर बुखार के आ रहे मरीज-गंगापुर सिटी

मौसम बदला,अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़

पर्ची काउंटर पर लगी भीड़, सर्दी-जुकाम  ओर बुखार के आ रहे मरीज-गंगापुर सिटी
पिछले कुछ दिनों से मौसम ने करवट बदली है। अचानक तेज सर्दी के बाद गर्मी का अहसास शुरु हो गया है। इसके चलते सामान्य चिकित्सालय में मरीजोुं की संख्या बढ़ी है। स्थिति यह है कि बीते दो दिन में 10 से 15 फीसदी मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। आटडडोर 4 सौ से 6 सौ तक पहुंच चुका है। अचानक मरीज बढ जाने से अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्थाएं चरमरा गई है। इससे पर्ची काउंटरों पर लंबी कतार होने के कारण मरीजों को घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। वही कई बार जांच कराने के बाद अस्पताल में मरीजों को चिकित्सक सीट पर नहीं मिलते है। वह इधर-उधर चक्कर कमरों के लगाते रहते है।
सर्वर डाउन से भी परेशानी 
अस्पताल में पर्ची काटने के दौरान सर्वर डाउन होना भी आम बात हो गई है। सर्वर डाउन से मरीजों की लंबी कतार लग जाती है। कहीं बार तो कार्मिकों को हाथ से पर्ची बनवानी पड़ती है। ऐसी स्थिति में मरीजों को खामियाजा भी मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।
इन बीमारियों के अधिक मरीज :
मौसम बदलने के बाद सीजन अनफ्लू के मरीज अधिक आ रहे है। इनमें खांसी, जुकाम, बुखार और हाथपैरों में दर्द के मरीज आ रहे है। पेट गडबड़ी शिकायते भी अधिक हों गई है। साथ ही वरिष्ठजनों को श्वांस की समस्या अधिक हो गई है। ऐसे में चिकित्सकएहतियात बरतनेकी बात कह रहे है।सामान्य चिकित्सालय के फिजिशन डॉ1 आर.सी. मीना का कहना है कि अभी सर्दी का समापन नहीं हुआ है। ऐसे में पूरें शरीर को कवर कर रखें। रात में कूलर और पंखा नहीं चलाए। क्योकि अभी शरीर इनको एडजस्ट नहीं  कर पा रहा है। खासकर सुबह और शाम सावधानी बरतने की जरुरत है। सामान्य चिकित्सालय के फिजिशन डॉ. मोहम्मद अकरम खांन ने बताया कि मौसम परिर्वतन के साथ ही खांसी, जुकाम, बुखार और पेट दर्द के मरीज बढ़े है। ऐसे में मरीजोंको अभी भी सावधानी बरतने की जरुरत है। रात में कूलर ओर पंखे नहीं चलाएं पूरी वांह के कपड़े पहने।

G News Portal G News Portal
26 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.