दूसरे दिन भी भाजपा के फीडबैक में आवेदकों की उमड़ी भीड़…,
ग्रामीण मंडल एवं तलावड़ा मंडल के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने रायशुमारी कर पार्टी को दिया फीडबैक….
पंचायतीराज चुनाव तहसील गंगापुर सिटी के टिकिट बंटवारे को लेकर बाईपास स्थित पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के आवास पर ग्रामीण मंडल एवं तलावड़ा मण्डल के बूथ स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ की बारी बारी से रायशुमारी की गई।सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर एवं पदाधिकारियों को टिकटार्थियों का फीडबैक दिया।
इस दौरान जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्यों के टिकटार्थियों ने अपने समर्थकों के साथ अपने आवदेन प्रस्तुत किए।
पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गंगापुर को विकास पर आगे बढ़ाने को संकल्पित हैं।बूथ-बूथ पर जब कार्यकर्ता खड़ा होता है तो हर बूथ मजबूत होता है,फिर चुनाव जीतने में कोई कठनाई नही होती।मुझे अपने कार्यकर्ताओं पर गौरव है की बूथ स्तर पर हमारे कार्यकर्ता भाजपा को विजयी बनाएंगे।जिला में जिला प्रमुख एवं गंगापुर में प्रधान भाजपा का बनेगा।भाजपा के बोर्ड की जीत सुनिश्चित हैं।पूरे सवाई माधोपुर जिले में सुशासन का कमल खिलेगा।
मनोज कुमार गुर्जर कुनकटा ने बताया कि पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, जिला महामंत्री मनोज बंसल,चुनाव प्रभारी हरिओम पटेल, तलावड़ा मंडल अध्यक्ष पुखराज सलेमपुर,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सवाई सिंह,पूर्व जिला महामंत्री जमनालाल बैष्णव,पूर्व मंडल अध्यक्ष मदनमोहन सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.