नववर्ष पर त्रिनेत्र गणेश के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़
सवाई माधोपुर 01 जनवरी 2021
एंकर-नववर्ष पर सवाई माधोपुर के रणथंभौर दुर्ग स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं की जमकर भीड़ उमड़ी । हालांकि कोरोना को देखते हुवे इस वर्ष पिछले सालों की तुलना में उतनी भीड़ नजर नही आई । लेकिन अल सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ के त्रिनेत्र गणेश के दरबार में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया और श्रद्धालुओं ने भगवान त्रिनेत्र गणेश की पूजा अर्चना कर नए साल में अपनी और अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की । इस दौरान मंदिर प्रशासन द्वारा कोरोना गाइडलाइन की पालना की लेकर श्रद्धालुओ से बार बार अपील की गई और बिना मॉस्क किसी भी श्रद्धालु को मन्दिर में प्रवेश नही दिया गया । मंदिर परिसर के बाहर श्रद्धालुओ की जमकर भीड़ रही । विगत सालो की अपेक्षा नये साल पर इस बार महज 25 से 30 प्रतिशत श्रद्धालु ही त्रिनेत्र गणेश मंदिर पहुंचे और अपनी व अपने परिवार की खुशहाली की कामना की ।
देखें वीडियो
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.