चालू ऋणी कृषक नई जमाबंदी की प्रति 24 जुलाई तक जमा करवाएं

चालू ऋणी कृषक नई जमाबंदी की प्रति 24 जुलाई तक जमा करवाएं

चालू ऋणी कृषक नई जमाबंदी की प्रति 24 जुलाई तक जमा करवाएं
जो कृषक फसल बीमा नहीं करवाना चाहते वे घोषणा पत्र भरे
सवाई माधोपुर, 13 जुलाई। सवाई माधोपुर केन्द्रीय सहकारी बैंक कार्यक्षेत्र में जिला सवाई माधोपुर एवं करौली में बैंक/सहकारी समिति से अल्पकालीन फसली ऋण लेने वाले अनावधिपार कृषक ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद जमाबंदी में खाता नम्बर एवं खसरा नम्बर मंे परिवर्तन होने के कारण समिति व्यवस्थापक को नई जमाबंदी की प्रति 24 जुलाई तक उपलब्ध करवायें, जिससे चालू ऋणी कृषकों का खरीफ 2021 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत बीमा किया जा सके।
सवाई माधोपुर केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबन्ध निदेशक ने बताया कि जो कृषक बीमा नही कराना चाहते हैं, वे 24 जुलाई तक संबंधित सहकारी समिति मंे घोषणा पत्र भर सकते है। कृषकों द्वारा फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है।

G News Portal G News Portal
26 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.