सवाई माधोपुर : कुंडेरा थाना पुलिस ने साइबर अपराध के एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जसराम पुत्र रामलाल मीणा निवासी खांडोज थाना कुंडेरा के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों को रुपए दोगुना करने का झांसा देकर ठगी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने विभिन्न बैंक खातों में लाखों रुपये का लेन-देन किया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
#सवाईमाधोपुर #कुंडेरापुलिस #साइबरठगी #गिरफ्तारी
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.