नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन
सवाई माधोपुर 16 मई। युवा ब्राह्मण समाज, सवाई माधोपुर के तत्वावधान में परशुराम जन्मोत्सव पर साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को ऑनलाइन नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें नन्हे बच्चों और बहनों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और एक से एक मनमोहक वेशभूषा में प्रस्तुतियां दी।
प्रतियोगिता में कनिका शर्मा ने बनी थारो चांद सरिको मुखड़ो, अनुष्का शर्मा ने गणपति बप्पा मोरिया, मेधा शर्मा ने कान्हा सो जा जरा, कृतिका तिवारी ने कान्हा रे नंद नंदन, कनिका शर्मा ने अच्युतम केशवम, दीपू शर्मा ने चूड़ी चमके आदि गीतों पर प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम से जुड़े श्रीराम शर्मा, कुलदीप शर्मा ने बताया कि 17 मई सोमवार को ऑनलाइन मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसकी वीडियो और फोटो आयोजन समिति को 8290101078, 7737287558 पर भेजना होगा। अविनाश शर्मा, पंकज शर्मा, लोकेश भारद्वाज, विपिन शर्मा, सौरभ हिंदू, अखिलेश शर्मा, वेंकट शर्मा ने बताया कि 18 मई को ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

G News Portal G News Portal
28 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.