दांडी मार्च
सवाई माधोपुर 12 मार्च 2021
सवाई माधोपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयन्ती वर्ष एवं स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 12 मार्च 2021 से 15 अगस्त तक मनाए जाने वाले आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आज जिला मुख्यालय पर दांडी मार्च निकाला गया । दांडी मार्च में कुछ बच्चों ने गांधीजी की वेशभूषा धारण कर रैली की अगुवाई की । सवाई माधोपुर में एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी ने इंदिरा मैदान में हरी झंडी दिखाकर दांडी मार्च रैली को रवाना किया। रैली का समापन गुलाब बाग स्थित गांधी पार्क में हुआ। रैली समापन पर गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। रैली में एडीएम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र दानोदिया, गांधी जीवन दर्शन जिला समिति के सह संयोजक विनोद जैन,रामजीलाल, पीआरओ सुरेश गुप्ता, नगर परिषद आयुक्त रविंद्र यादव, पर्यटन के सहायक निदेशक मधुसूदन सिंह, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामकेश मीणा, जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम बैरवा, स्काउट गाईड से मीना शर्मा, महेश सेजवाल, मोहनलाल शर्मा सहित स्कूली विद्यार्थी, एनसीसी, स्काउट, गाइड के प्रतिनिधि भी शामिल रहे।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.