क्षमावाणी के साथ दशलक्षण पर्व का समापन आज

क्षमावाणी के साथ दशलक्षण पर्व का समापन आज

क्षमावाणी के साथ दशलक्षण पर्व का समापन आज
सवाई माधोपुर 20 सितम्बर। दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में मनाये जा रहे दशलक्षण पर्यूषण पर्व का समापन 21 सितम्बर को क्षमावाणी पर्व क ेसाथ होगा।
दसलक्षण महापर्व के दौरान 16, 10, 5 एंव 3 दिवसीय सोलहकारण, दसलक्षण, पंचमेरू व रत्नत्रय की तप आराधना, व्रत एंव उपवास किये गये।
शहर में गणिनी आर्यिका संगममति माताजी ने सात्विक तप को ही मोक्ष मार्ग में कार्यकारी बताते हुए कहा कि अपनी शक्ति अनुसार आत्मा की शुद्धि के लिए किए गए तप से व्यक्ति का जीवन मंगलमय बनता है। त्याग जीवन का अलंकार है। मानव जीवन की शोभा त्याग-तपस्या से है।
पर्व के दौरान समाज के कनिष्क जैन श्रीमाल, विमलेश जैन पुरवाल ने 10 दिवसीय, डेजी जैन ने 5 दिवसीय तथा डाॅ.आशीष जैन श्रीमाल, रितिक जैन श्रीमाल, राशिका जैन, समता गोधा, माया जैन पल्लीवाल एवं विमला जैन आदि ने 3 दिवसीय उपवास किये।

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.