अतिरिक्त चार्ज वाले अधिकारियों के लिए जिले में दिवस निर्धारित
सवाई माधोपुर, 12 मार्च। कुछ जिला स्तरीय अधिकारियों के पास सवाईमाधोपुर जिले के साथ ही दूसरे जिले का भी चार्ज है। इनमें से कुछ को जब भी बैठक में बुलाया जाता है, उनके द्वारा बताया जाता है कि वे दूसरे जिले में बैठक या निरीक्षण में व्यस्त है। इस स्थिति को दूर करने के लिये जिला कलेक्टर ने आदेश जारी कर निर्देश दिये हैं कि जिस अधिकारी की मूल नियुक्ति सवाईमाधोपुर में है, वह सोमवार, गुरूवार और शुक्रवार को सवाईमाधोपुर में जिला मुख्यालय पर रहेगा। जिनकी मूल नियुक्ति दूसरे जिले में है और सवाईमाधोपुर का एक्स्ट्रा चार्ज है, वह मंगलवार और बुधवार को सवाईमाधोपुर जिला मुख्यालय पर रहेगा। इन दोनों श्रेणियों के अधिकारी सवाईमाधोपुर के लिये नियत दिवस पर अति महत्वपूर्ण कार्य होने पर दूसरे जिले में जाना चाहें तो जिला कलेक्टर से पूर्व अनुमति आवश्यक होगी।