शीशम के पेड़ में फंसा मिला युवक का शव तीसरे दिन नहीं हुई शिनाख्त-गंगापुर सिटी
जयपुर रोड पर देवनारायण मंदिर के सामने एक शीशम के पेड़ पर अज्ञात युवक का शव मिलने के तीसरे दिन मंगलवार को युवक की शिनाख्त नहीं हुई।
सदर थाना प्रभारी श्रीकिशन मीना ने बताया कि पहचान के लिए अज्ञात युवक का शव को सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा गया है। उन्होंने बताया कि अज्ञात युवक के शव के बारे में आसपास के क्षेत्रों में जाकर उसकी पहचान के लिए लोगों से पूछताछ कि। लेकिन अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हुई है।उल्लेखनीय की प्रथम दक्षता लग रहा है कि युवक पेड़ पर चढ़ा होगा और पेड़ के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू जाने कारण झुलस गया होगा।