युवक का शव रेलवे ट्रेक पर मिला,नहीं हुई अभी तक युवक की शिनाख्त-गंगापुर सिटी

युवक का शव रेलवे ट्रेक पर मिला,नहीं हुई अभी तक युवक की शिनाख्त-गंगापुर सिटी

युवक का शव रेलवे ट्रेक पर मिला,नहीं हुई अभी तक युवक की शिनाख्त-गंगापुर सिटी

 मालगोदाम के पास शुक्रवार देर रात को एक 35 वर्षीय युवक का रेलवे ट्रेक अप पर कटा हुआ शव पड़ा हुआ था। सूचना मिलने पर जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। और शव को रेलवे ट्रेक से उठाकर सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में शिनाख्त के लिए रखवाया गया।
जीआरपी थाने के हेड कांस्टेवल जगदीश सिंह ने बताया कि अज्ञात युवक (35) वर्षीय है। और कोई अज्ञात ट्रेन से गिर कर युवक की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक युवक का सिर व दांहहाथ और गर्दन कटकर अलग हो गई है। बाद में शव को शिनाख्त के लिए राजकीय सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। जीआरपी पुलिस ने बताया कि युवक की शिनाख्त के लिए आस-पास गांवों में पूछताछ की गई है। लेकिन अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.