कुए में मिला गुमशुदा वृद्ध का शव – चौथ का बरवाड़ा

कुए में मिला गुमशुदा वृद्ध का शव – चौथ का बरवाड़ा

कुए में मिला गुमशुदा वृद्ध का शव
चौथ का बरवाड़ा 29 मई। उपखण्ड मुख्यालय पर देवनारायण छात्रावास से कुछ दूरी पर स्थित एक सुखे कुऐं में वृद्ध का शव मिला। जिसकी शिनाख्त चैथ का बरवाड़ा निवासी 56 वर्षीय शंकर लाल गुर्जर पुत्र कन्हैया लाल गुर्जर के रूप में की गई।
जानकारी के अनुसार शंकरलाल 12 मई को शाम लगभग 4.30 बजे से घर से लापता थे। परिवार जनों द्वारा 14 मई को पुलिस थाना चैथ का बरवाड़ा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई तथा प्रशासन एवं सोशल मीडिया के माध्यम से भी ढूंढने का प्रयास किया गया।
शनिवार 29 मई को प्रातः सूचना मिली कि चैथ का बरवाड़ा देवनारायण छात्रावास से 500 मीटर की दूरी पर स्थित एक सुखे कुएं में एक अज्ञात लाश पड़ी हुई है। सूचना पर उपखंड अधिकारी, तहसीलदार एवं पुलिस प्रशासन मय जाब्ता पहुंचे और लाश को बाहर निकालने का कार्य शुरू कर दिया। कुएं की गहराई अधिक होने से लाश को बाहर निकालने में बोरिंग मालिक पप्पू लाल सैनी एवं कुएं में नीचे उतरने वाले केदार गुर्जर एवं हरिराम गुर्जर ने प्रशासन का लाश को बाहर निकालने में सहयोग किया। लाश बहुत ही सड-गल गई थी। प्रशासन एवं चिकित्सा टीम द्वारा मौके पर ही लाश की शिनाख्त कर शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
देखे वीडियो https://youtu.be/RsHatdUj5WQ
https://youtu.be/RsHatdUj5WQ

G News Portal G News Portal
44 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.