सवाई माधोपुर -गंगापुर सिटी नहर रोड पर मिला युवक का शव, परिवार ने अंतिम संस्कार से किया इनकार।
सवाई माधोपुर -गंगापुर सिटी- शहर में स्थित नहर रोड पर आज शाम लगभग 5:00 बजे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई ।लोगों ने सूचना दी और बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति दुकान के सामने अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। इस पर उदेई मोड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया ।शव की तलाशी लेने पर रखे कागजातों से पता चला कि मृतक कल्याण प्रजापत वार्ड नंबर 14 का रहने वाला है और हलवाई का काम करता है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया तथा परिजनों को सूचना दी ।लेकिन अफसोस की बात यह है कि मृतक की पत्नी सुशीला ने शव को लेने से मना कर दिया। तथा परिजनों ने भी अंतिम संस्कार की रस्म अदा करने से साफ इनकार कर दिया। सुशीला देवी का कहना है कि 2012 में ही उनके बीच तलाक हो गया और उसका उसके पति का अब कोई लेना देना नहीं है। हालांकि पुलिस ने काफी देर तक परिजनों से समझाइश कर शव का अंतिम संस्कार करने की गुहार की।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.