श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण अभियान-गंगापुर सिटी

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण अभियान-गंगापुर सिटी

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण अभियान
गंगापुर सिटी 9 जनवरी। राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के सदस्य एवं पदाधिकारियों द्वारा देश भर में करोड़ों हिंदुओं के आराध्य भगवान राम का अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण का सपना जल्द साकार होने वाला है।
गौ सेवक गोविंद नारायण शर्मा ने बताया कि भगवान राम के मंदिर निर्माण की नींव रखी जा चुकी है और मंदिर निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। राम मंदिर निर्माण के लिए राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान चलाया गया है। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने अभियान की सफलता के लिए सालौदा स्थित अमर गढ़िया भवन में बैठक कर मंदिर निर्माण के लिए अधिकाधिक धन संग्रह एकत्रित करने पर विचार विमर्श किया। इस अभियान के तहत दो चरणों में संग्रह किया जाएगा। पहला चरण 14 से शुरू होगा और 30 जनवरी तक चलेगा इसके बाद दूसरा चरण 31 जनवरी से शुरू होगा जो 15 फरवरी तक चलेगा। उन्होंने बताया कि भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए सभी को आगे आकर खुले विचार और खुले मन से धन संग्रह में सहयोग करना है। बैठक में राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान से जुड़े दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। शर्मा ने कहा कि हिंदुओं के आराध्य भगवान राम के अयोध्या में मंदिर के निर्माण के लिए भगवान राम के कार्य में जुट जाना है। राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान शुक्रवार को ही प्रारंभ हो चुका है।

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.