गेस्ट फैकल्टी में आरक्षण की मांग

गेस्ट फैकल्टी में आरक्षण की मांग

“गेस्ट फैकल्टी में आरक्षण की मांग “”

डॉ अम्बेडकर अनुसूचित जाति अधिकारी कर्मचारी एसोसिएशन ,अजाक जिला शाखा सवाई माधोपुर ने आज दिनांक 7 अप्रैल 2021 को मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर सूरज सिंह नेगी को ज्ञापन दिया । जिला अध्यक्ष योगेश जैलिया ने बताया कि ज्ञापन में ” विद्या सम्बल योजना ” के तहत गेस्ट फैकल्टी के रूप में विषय विशेषज्ञ लिए जाने की प्रक्रिया में अनुसूचित जाति ,जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण की मांग राज्य सरकार से की है । जिला प्रवक्ता रामसिंह जाटव ने बताया की वित्त विभाग द्वारा विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित शिक्षण संस्थानों विद्यालयों, महाविद्यालयों ,आवासीय विद्यालयों एवम छात्रावास में विषय विशेषज्ञ अनुभवी व्यकितयों को गेस्ट फैकल्टी के रूप में लेने के सम्बंध में दिशा निर्देश जारी किए है ।इन निर्देशों के अंतर्गत गेस्ट फैकल्टी के रूप में लेने की प्रक्रिया में आरक्षण का प्रावधान नही रखा गया है उक्त दिशा निर्देश संविधान की भावना के विरूद्ध एवम कार्मिक विभाग के आदेश दिनांक 12.10.2015 के उल्लंघन में जारी किए गए है ।
ज्ञापन देने वालों में जिला संरक्षक प्रो हरिशंकर तिलकर ,जिला महासचिव दामोदर लाल बैरवा ,जिला कोषाध्यक्ष कंवरपाल महावर ,रामसिंह जाटव ,दिनेश जाटव ,सीताराम रैगर ,भरतलाल महावर ,रमेश चंद महावर , कैलाश चंद सिसोदिया ,दिनेश कुमार सिंगाड़िया ,संदीप इंदौरिया ,रामजीलाल वर्मा ,बाबुलाल तगाया आदि पदाधिकारी मौजूद थे ।

G News Portal G News Portal
28 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.