कैलाश मेघवाल पर हमला करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग
सवाई माधोपुर 3 अगस्त। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर भाजपा अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल पर हमला करने वाले लोगों गिरफ्तार करने की मांग की है।
ज्ञापन में तथाकथित आन्दोलनकारी किसानों की ओर से कैलाश मेघवाल पर किये गये जानलेवा हमले की कड़ी शब्दों में निन्दा की। एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज बैरवा ने कहा कि किसान आन्दोलन की आड़ में कांग्रेस व वामपंथी कार्यकर्ताओं ने मेघवाल पर हमला किया जो सम्पूर्ण अनुसूचित जाति पर हमला है। यह अनुसूचित जाति के नेताओं पर किया गया हमला गहरी साजिश है। तथाकथित किसान आन्देालन के नाम पर राजस्थान में अब अनुसूचित जाति वर्ग के राजनैतिक नेतृत्व को समाप्त करने का षड़यंत्र रचा जा रहा है। किसान आन्दोलन के नाम पर अन्नदाता किसानों को भी बदनाम किया जा रहा है।
ज्ञापन देने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. भरतलाल मथुरिया, देवेन्द्र सिंह राठौड़ पूर्व भाजपा महामंत्री, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह चैधरी, जिलाध्यक्ष तनवीर चैहान, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय शंकर मीणा एवं पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती संतोष मथुरिया, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज बैरवा, हरी प्रसाद गुप्ता, रवि शर्मा, निर्मल जैन, महेश शर्मा, चन्दन सिंह नरुका, श्रीचरण महावर, दिनेश नाटाणी, युवराज सैनी, संजय सिकरवार, रामजी योगी, चंचल सैनी, शैलेंद्र सिंह, धारा सिंह बैरवा, अरविंद तिलकर, अंजनी शर्मा आदि वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।