खातेदारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग खण्डार 

खातेदारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग खण्डार 

खातेदारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग
खण्डार  उपखण्ड मुख्यालय की गीता देवी ने पटेलो के बंधे पर उसकी खातेदारी भूमि पर दबंगो द्वारा किये जा रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर उपखण्ड अधिकारी मनोज कुमार वर्मा व तहसीलदार देवीसिंह को ज्ञापन सौपा है।
गीता देवी ने ज्ञापन में बताया है कि उनके पति के नाम से पटेलों के बंधे में राजस्व रिकार्ड के अनुसार 8 बीघा 10 बीस्वा जमीन है। जिसके बाद करीब 50 फीट से अधिक चैड़ा नाला है। जिस पर दंबगो नें अवैध कब्जा कर पूरे नाले पर कब्जा कर पीडिता की जमीन पर कब्जा कर लिया है। दंबगो से अतिक्रमण नही करने के लिए कहा तो दबंगो नें जान से मारने की धमकी देकर अभद्र व्यवहार किया।
गीता देवी ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दबंगो की भूमि का सीमा ज्ञान करवाकर नाले पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग की है।

G News Portal G News Portal
31 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.