रास्ते से अतिक्रमण हटवाने की मांग – बामनवास

रास्ते से अतिक्रमण हटवाने की मांग – बामनवास

रास्ते से अतिक्रमण हटवाने की मांग
बामनवास 21 जुलाई। विधायक इंदिरा मीणा बामनवास उपखंड के दौरे पर रही। इस दौरान बामनवास जाते समय एसडीएम कोर्ट के सामने पूर्व वार्ड पंच पप्पूराम मीणा के नेतृत्व में विधायक का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर ग्राम रमजानीपुरा के ग्रामीणों ने विधायक को ज्ञापन सौंपकर गांव में स्थित आम रास्ते से अतिक्रमण हटवाकर रास्ते को खुलवाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व से ही आवागमन के लिए आम रास्ता बना हुआ है। रास्ता रमजानीपुरा से चांदनहोली डाबर बिछोछ रोड़ पर निकलता है। गांव के बच्चे और अध्यापक भी इसी रास्ते से होकर निकलते हैं। वहीं शमशान भूमि पर जाने के लिए भी यही रास्ता है। लेकिन इस आम रास्ते पर अतिक्रमण कर रास्ते को बंद कर दिया गया है।

G News Portal G News Portal
20 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.