किसानों का कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन

किसानों का कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन

किसानों का कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन

सवाई माधोपुर 03 फरवरी 2021

कृषि कानूनो के विरोध में सवाई माधोपुर में आज दर्जनों किसानों सहित किसान महिलाओं ने कलेक्ट्रेट के समक्ष जमकर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार द्वारा पारित तीनो कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की । किसान महिलाओं का कहना है कि कृषि कानून रद्द करने की मांग को लेकर किसानों द्वारा विगत दो महीनों से आंदोलन किया जा रहा है ।किसान आंदोलन के दौरान अब तक कई किसान शहिद हो गये । कड़ाके के की ठंठ में भी किसान धरने पर बैठे हुवे है महर केंद्र सरकार द्वारा किसानों की सुनवाई नही की जा रही है । उनका कहना है कि देश के किसानों के हित को ध्यान में रखते हुवे केंद्र सरकार द्वारा तीनो कृषि कानूनों को रद्द किया जाए । किसानों व किसान महिलाओं ने ज्ञापन के मध्यम से कृषि कानूनों को रद्द करने सहित एमएसपी गारंटी कानून लाने की मांग की है

G News Portal G News Portal
16 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.