मृतक के आश्रितो को मिले सरकारी नौकरी-खण्डार

मृतक के आश्रितो को मिले सरकारी नौकरी-खण्डार

मृतक के आश्रितो को मिले सरकारी नौकरी
खण्डार । उपखण्ड मुख्यालय की बालेर रेंज में 7 जनवरी कों कानेटी गांव में बाघ के हमले मे मृत पप्पू गुर्जर के यहां पर गुर्जर आरक्षण प्रदेश समिति सहसंयोजक भूरा भगत सात्वंना देने पहुंचे।
भूरा भगत नें बताया कि बाघ हमले मे मृत पप्पूलाल गुर्जर के परिवार कों पालन पोषण के लिए घर मे से किसी एक को सरकारी नौकरी दी जाए। पीडित परिवार कों 10 लाख मुआवजा दिया जाए। भगत ने बताया कि सरकार लोगो के साथ धोखा कर रही है। जंगली जीवो को संरक्षण देना सही है लेकिन जंगली जीवो के द्वारा हमले करने वाले परिवारो को भ्रमित कर मुआवजे के नाम पर कुछ नही दे रही है। परिवार का मुखिया के चले जाने पर उनके परिवार पर रोजी रोटी का संकट आ जाता है। ऐसे मे सरकार जंगली जीवों के हमले मे मरने वालो को सरकारी नौकरी दे। भूराभगत ने समाज के पंच पटेलो से चर्चा कर समाज मे व्याप्त बुराइयो को दूर कर समाज मे जागरूकता लाकर षिक्षा की ओर अग्रसर होने के बारे में बताया। इस मौके पर शंभू गुर्जर, रघुनाथ गुर्जर, रामदयाल गुर्जर, गिर्राज गुर्जर, पिन्टूसिंह गुर्जर, चुन्नीलाल गुर्जर, रामवीर गुर्जर आदि कई लोग मौजूद थे।

G News Portal G News Portal
18 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.