उपनिदेशक ने किया बाल सम्प्रेषण गृह का निरीक्षण

उपनिदेशक ने किया बाल सम्प्रेषण गृह का निरीक्षण

उपनिदेशक ने किया बाल सम्प्रेषण गृह का निरीक्षण
सवाई माधोपुर । बाल अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक सारा सवाई माधोपुर दौरे पर रही। इस दौरान उन्होंने संप्रेषण गृह की व्यवस्थाएं देखी और विधि से संघर्षरत बच्चों से वार्ता कर उनके रहन-सहन खान-पान खेलकूद एवं मनोरंजन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान डिप्टी डायरेक्टर ने व्यवस्थाओं से संतुष्टि जताते हुए संप्रेषण गृह के गेट पर नवीन पालना गृह स्थापित करने के निर्देशित किया। ताकि किसी बच्चे को फेंकने के बजाय विभाग के सुपुर्द किया जा सके। डिप्टी डायरेक्टर दो दिवसीय दौरे के दौरान निजी संस्थाओं द्वारा संचालित बालग्रह शेल्टर होम एवं विभाग से संबंधित सभी कार्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे
निरीक्षण के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक कालूराम मीणा, बाल अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक श्रद्धा गौतम एवं संप्रेषण गृह अधीक्षक श्रवण मीणा मौजूद रहे।

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.