उप जिला कलेक्टर ने ली बैठक
वजीरपुर, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य चिकित्सालय पीलोदा में मंगलवार को उप जिला कलेक्टर नरेन्द्र कुमार मीणा ने चिकित्सालय स्टाफ की बैठक लेते हुए क्वारेन्टाइन हुए लोगों को घर बाहर निकलने नही दिए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इस महामारी में सजग होकर काम करे। किसी प्रकार की लापरवाही नही करे। जो व्यक्ति बेवजह घर से निकले या बाहर आता है तो उसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दे। गांव जीतेन्द्र मीणा ने बताया कि उप जिला कलेक्टर नरेन्द्र कुमार मीणा ने चिकित्सालय स्टाफ की बैठक लेते हुए पीलोदा विकास समिति के द्वारा आठ सिलेंडर ऑक्सीजन के चिकित्सालय को प्रदान करने का कार्य सराहनीय कदम है। चिकित्सा स्टाफ इनकी सहायता से कोरोना पीडित लोगों की देखभाल करवा सकते हैं। लॉकड़ाउन के नियमों के पालन में कोताही नही बरते।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.