उप जिला अधिकारी ने किया निरीक्षण, मिली अव्यवस्था
महेन्द्र शर्मा
वजीरपुर, उपजिला कलेक्टर नरेन्द्र कुमार मीणा ने शनिवार को ग्राम पंचायत छोटी उदेई की सरकारी संस्थाओं का निरीक्षण किया गया। जहां पर अनेक कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। कार्यालय के जीप चालक रूपसिंह गुर्जर ने बताया कि जिला कलेक्टर के आदेशानुसार राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। जहां पर सभी कर्मचारी कार्यरत मिले। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छोटी उदेई में 22में से दस मिले और 12 अनुपस्थित पाए। राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय में 11में से पांच मिले। छह अनुपस्थित पाए गए। आंगनबाड़ी का केन्द्र अव्यवस्थित मिला, पोषाहार बिखरा हुआ मिला। विद्यालय के स्टाफ की बैठक लेकर अध्यापकों को समय पर आने के निर्देश दिए। सभी विभागों पर उचित कार्यवाही के लिए जिला कलेक्टर को सूचना अग्रेषित की गई।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.