उप जिला अधिकारी ने किया निरीक्षण, बंद मिला स्वास्थ्य केन्द्र
महेन्द्र शर्मा
वजीरपुर, उपजिला कलेक्टर नरेन्द्र कुमार मीणा ने सोमवार को ग्राम पंचायत बड़ौली की सरकारी संस्थाओं का निरीक्षण किया गया। जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बंद मिला। कार्यालय के जीप चालक रूपसिंह गुर्जर ने बताया कि जिला कलेक्टर के आदेशानुसार राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण करने पर बंद मिला। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ौली में सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए। आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया जिसका पोषाहार व्यवस्थित मिला । विद्यालय के स्टाफ की बैठक लेकर अध्यापकों को समय पर आने के निर्देश दिए। सभी विभागों पर उचित कार्यवाही के लिए जिला कलेक्टर को सूचना अग्रेषित की गई।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.