दिनांक 12 जनवरी 2021
राजस्थान राज्य कर्मचारी एवं बेरोजगार मजदूर महासंघ संबद्ध प्रदेश जलदाय कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष रामबाबू शर्मा प्रांतीय नल मजदूर यूनियन इंटक के नेतृत्व में विभाग के मुख्य अभियंता (प्रशासन) जयपुर श्रीमान संदीप जी शर्मा से मिलकर सवाई माधोपुर के कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई, जिसमें 1-7- 2013 से द्वितीय चयनित वेतनमान 18 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर ग्रेड पे 2400 से 2800 के आदेश जारी करवाया गया, एवं स्टोर मुंशी प्रकरण में भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई तथा अन्य समस्याओं का अति शीघ्र समाधान करवाया गया एवं शीघ्र ही आदेश प्रसारित कर दिए जाएंगे !
बैठक में सवाई माधोपुर से श्री राम बाबू जी, श्री अब्दुल वहीद, श्री हरिद्वारी माली, श्री महावीर गुप्ता, श्री अमर सिंह गुर्जर और जयपुर से श्री गोवर्धन लाल सैनी, प्रदेश अध्यक्ष श्री शमीम कुरेशी, प्रदेश मंत्री श्री बाबू लाल यादव जयपुर आदि कर्मचारी नेताओं ने बैठक में भाग लिया !
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई !
शुभेच्छु
जिला अध्यक्ष
रामबाबू शर्मा
प्रांतीय नल मजदूर यूनियन इंटक
प्रदेश जलदाय कर्मचारी महासंघ
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.