नवरात्रा में हो रही देवी भागवत पुराण

नवरात्रा में हो रही देवी भागवत पुराण

नवरात्रा में हो रही देवी भागवत पुराण
सवाई माधोपुर 9 अक्टूबर। श्रीविजयेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट शिव मंदिर बजरिया सवाई माधोपुर के तत्वावधान में चल रहे शारदीय नवरात्रों में लगातार माता की विशेष पूजा अर्चना एवं आकर्षक झांकी एवं रोज नये नये बदलते हुए मां के रूपों का दर्शन का आकर्षण बना हुआ है। देवी भागवत पुराण का भी मूल पठन विद्वान आचार्य पंडित सतीश चंद गौतम निवाड़ी वालों के सानिध्य में अनवरत 9 दिनों तक चलेगा।
ट्रस्ट अध्यक्ष कुंजबिहारी अग्रवाल एडवोकेट ने बताया कि शनिवार को माता की विशेष पूजा अर्चना की गई व 21 दीपों से महाआरती की गई उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल के साथ ही महामंत्री वैद्य नाथू लाल शर्मा, कोषाध्यक्ष रघुनंदन मथुरिया, सहमंत्री गिरधारी लाल शर्मा, जगदीश प्रसाद गर्ग, निरंजन लाल सिंघल, हेमेंद्र शर्मा, आदि उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
74 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.