घुष्मेष्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में उमड़े श्रद्धालू
शिवाड़ 9 अगस्त। घुश्मेश्वर द्वादशवां ज्योतिर्लिंग महादेव मन्दिर मे श्रावण महोत्सव के तीसरे सोमवार पर भक्तो एवं श्रद्धालुओ का ज्वार चरम पर रहा।
मौसम साफ सुहाना होने से श्रद्धालुओ की भारी भीड दिनभर रही। हजारो की संख्या मे महिलाएॅ व पुरूष श्रद्धालुओ ने घुश्मेश्वर भोले बाबा के दर्शन पुजा अर्चना कर घुश्मेश्वर गार्डन मे घुम फिर कर आनन्द उठाया। सोमवार 8 बजे से ग्रामीण महिलाएॅ व पुरूष अपने निजि वाहनो मे बैठकर हजारो की संख्या मे भोले बाबा की सीमा पर पहुॅचकर वहॉ से सामुहिक जुलूस, झुण्डो मे भोले बाबा के जयकारे लगाते एवं मांगलिक गीत गाते नाचते कस्बे के मुख्य मार्गाे से होते हुए मन्दिर मे पहुॅचकर दर्शन कर अपने परिवार की खुशहाली की मनोकामनाएॅ पूर्ण करने की मन्नत मांग रही थी।
मन्दिर अध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा ने बताया कि भगवान घुश्मेश्वर शिवालय अपने चमत्कारो के कारण जन जन की आस्था केन्द बना हुआ है। शर्मा ने बताया कि श्रावण महोत्सव तीसरा सोमवार होने के कारण ग्रामीण क्षैत्रीय महिलाएॅ सुबह से ही सजधज कर आने से मन्दिर परिसर मे रंग बिरंगी रोशनी से दिनभर अटा नजर आया।
इसके साथ ही देवगिरी पर्वत पर स्थापित किले पर रामभक्तो ने ध्वज पताका लगाया। रामभक्त विकास गुर्जर ने बताया कि हर वर्षो की भांति श्रावण मास के पवित्र माह मे के तीसरे सोमवार को रामभक्तो द्वारा किले पर स्थापित देवस्थान पर पवित्र ध्वज पताका का विधि विधान के साथ सैकडो रामभक्तो एवं पंडित मन्त्रोच्चार द्वारा ध्वज पताका लगाई गई। इसके पश्चात भक्तो जय राम व हर हर महादेव के नारे लगाएॅ।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.