श्रृद्धालुओं को अब नहीं होगी असुविधा, मुख्यमंत्री सलाहकार की मांग पर प्रभारी मंत्री ने रणथंभौर किले में 3 दिन के भीतर पोर्टेबल शौचालय शुरू करने के दिए निर्देश

सवाई माधोपुर, 6 दिसम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के सलाहकार और सवाईमाधोपुर विधायक दानिश अबरार की मांग पर प्रभारी मंत्री भजन लाल जाटव ने त्रिनेत्र गणेश मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रणथंभौर किले में 3 दिन में पोर्टेबल शौचालय शुरू करने के निर्देश दिये हैं।
सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में विधायक ने बताया कि श्रृद्धालुओं विशेषकर महिला श्रृद्धालुओं को शौचालय के अभाव में बहुत असुविधा होती है। इस पर प्रभारी मंत्री ने नगरपरिषद आयुक्त को पोर्टेबल शौचालय रखवाने तथा वन विभाग और पुरातत्व विभाग से समन्वय कर स्थायी शौचालय के लिये एनओसी लेकर जल्द ही सुलभ शौचालय बनाने के निर्देश दिये। इस पर विधायक दानिश अबरार ने प्रभारी मंत्री का आभार प्रकट किया।
इसी प्रकार बामनवास विधायक ने कोचर व आसपास के क्षेत्र में खुले में घूम रहे गौवंश के लिये चारे-पानी की व्यवस्था करने की मांग की। इस पर प्रभारी मंत्री ने पशुपालन विभाग के अधिकारी को विस्तृत प्लान बनाने के निर्देश दिये।
प्रभारी मंत्री ने बाबा साहेब को श्रृद्धा सुमन अर्पित किये
सवाई माधोपुर, 6 दिसंबर। भारत रत्न बाबा साहेब भीमराम अम्बंडेकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित अम्बेडकर सर्कल पर जिला प्रभारी मंत्री भजन लाल जाटव ने अम्बेडकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रृद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के सलाहकार दानिश अबरार, जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

G News Portal G News Portal
27 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.