विश्व शांति के लिए भक्ति संगीत का आयोजन

विश्व शांति के लिए भक्ति संगीत का आयोजन

विश्व शांति के लिए भक्ति संगीत का आयोजन
सवाई माधोपुर 10 जनवरी। श्रीविश्वेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट (शिव मंदिर) बजरिया सवाई माधोपुर के तत्वाधान में 10 जनवरी रविवार को विश्व शांति एवं महामारी समाप्ति के लिए भगवान राधा कृष्ण, भगवान शिव, भगवान हनुमान जी महाराज को महिला भक्ति संगीत के माध्यम से रिझाया गया।
ट्रस्ट अध्यक्ष कुंजबिहारी अग्रवाल ने बताया कि इस दौरान भजन गायक प्रसिद्ध कलाकार सपना शर्मा, रेखा शर्मा, शीला शर्मा, मीना शर्मा, आनंदी देवी कुमावत, कुन्ती देवी अग्रवाल, सुरजा देवी आदि ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर ट्रस्ट उपाध्यक्ष भगवान दास चैधरी, महामंत्री वैद्य नाथू लाल शर्मा, सह मंत्री गिरधारी लाल शर्मा एवं ट्रस्टी व सदस्य तेजकुमार कुमावत, महावीर प्रसाद मित्तल, पूरणमल अग्रवाल, हेमेंद्र शर्मा, वैद्य श्रीबल्लभ शर्मा, बनवारी लाल नामा, मोहनलाल शर्मा, विनोद कुमार गर्ग आदि उपस्थित रहे।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.